इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने भी लिखा भावुक पोस्ट, प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि ‘शक्ति स्थल’ पर पहुंचीं। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने एक श्लोक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय। असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर… धन्यवाद दादी, आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया।’’

दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि ‘शक्ति स्थल’ पर पहुंचीं। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।
इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं, इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं।

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी 

Desk Team