DSP देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर वार, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा, आतंकवादी डीएसपी दविंदर को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है, मामले को एनआईए को सौंप देना।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आतंकवादियों का साथ देने के आरोप में पकड़ गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा, आतंकवादी डीएसपी दविंदर को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है, मामले को एनआईए को सौंप देना।
उन्होंने आगे लिखा, एनआईए  की अगुवाई भी एक और मोदी ही कर रहा है। YK मोदी जिसने गुजरात दंगे और हरेन पंड्या मामले की जांच की थी। YK की अगुवाई में ये केस उसी तरह है मानो पूरी तरह से दब गया है। इस ट्वीट के साथ राहुल ने एक हेशटैग भी दिया। उन्होंने लिखा, #कौन चाहता है आतंकी देवेंद्र को शांत करना, क्यों? 


इससे पहले भी राहुल ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोपों की जाँच के लिए फास्टट्रैक कोर्ट के गठन की माँग की थी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बीते शनिवार को देवेंद्र सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। 

इसके अलावा एक अज्ञात वकील भी उनके था जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था। ये दिल्ली में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना के बाद सरकार ने देवेंद्र सिंह को बहादुरी के लिए दिया गया शेर-ए-कश्मीर पुलिस पदक वापस लिया है। 

Desk Team