राहुल ने डाटा चोरी के मामले में BJP पर किया ताजा हमला

Summary :

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डाटा चोरी के मुद्दे पर भाजपा पर आज फिर हमला बोलते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल कैबिनेट मंत्री के जरिये झूठ बुलवा रही है और यह फर्जी खबर चलवा रही है कि कांग्रेस ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका के साथ काम किया था। उन्होंने आज ट्वीट कर कहा, ”भाजपा के झूठ का कारखाना जारी है। पत्रकारों द्वारा यह बड़ी खबर ब्रेक किया जाना लगभग तय है कि कैसे कैम्ब्रिज एनेलिटिका (सीए) को सेंध लगाने और 2012 में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए भुगतान किया गया।”

राहुल ने कहा, ”भाजपा अपने कैबिनेट मंत्री के जरिये झूठ बुलवा रही और यह फर्जी खबर चलवा रही है कि कांग्रेस ने सीए के साथ काम किया था। असली खबर गायब हो गयी।” उन्होंने अपनी ट्वीट के साथ एक समाचार वेबसाइट की इस शीर्षक की खबर चलायी, ”भंडाफोड़ करने वाले ने कैम्ब्रिज एनेलिटिका के भारत के साथ संबंध होने का खुलासा किया।”

कांग्रेस और भाजपा के बीच पिछले चुनावों में ब्रिटिश डाटा फर्म कैम्ब्रिज एनेलिटिका (सीए) और उसकी भारतीय साझेदार कंपनी की सेवाएं लिये जाने के मुद्दे पर वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। यह कंपनी संदेह के घेरे में तब आयी जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने उस पर डाटा चोरी के आरोप लगाये। कांग्रेस ने जहां भाजपा पर इस कंपनी की सेवाएं लेने का आरोप लगाया है वहीं भाजपा ने यह कहते हुए पलटवार किया है कि कांग्रेस और उसके प्रमुख ने कंपनी की सेवाएं ली थीं।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें ।

Desk Team