राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामला, इलाहाबाद हाई कोर्ट का केंद्र को जांच फाइल पेश करने का आदेश

Summary :

Rahul Gandhi Dual Citizenship:  रायबरेली से कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने को कहा है। यह मामला कथित दोहरी नागरिकता के आरोपों से जुड़ा है, जिस पर अब न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। Rahul Gandhi Dual Citizenship: हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा केस से जुड़ा रिकॉर्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से पूछा कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर दी गई…

Rahul Gandhi Dual Citizenship:  रायबरेली से कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर उठे विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार से संबंधित रिकॉर्ड पेश करने को कहा है। यह मामला कथित दोहरी नागरिकता के आरोपों से जुड़ा है, जिस पर अब न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Rahul Gandhi Dual Citizenship: हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा केस से जुड़ा रिकॉर्ड

Rahul Gandhi Dual Citizenship
Rahul Gandhi Dual Citizenship (Source: Social Media)

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से पूछा कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर दी गई शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। अदालत ने मामले से संबंधित पूरी केस फाइल तलब की है। बता दें, यह सुनवाई भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की ओर से दायर याचिका पर हो रही है। जिन्होंने 2024 के चुनाव के बाद याचिका डाली थी।

Rahul Gandhi News: एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती

Rahul Gandhi News
Rahul Gandhi News (Source: Social Media)

याचिकाकर्ता ने लखनऊ की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट के 28 जनवरी 2026 के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग खारिज कर दी गई थी। स्पेशल कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि नागरिकता से जुड़े विवाद पर फैसला करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

19 मार्च को होगी अगली सुनवाई

याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। याचिका में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पासपोर्ट एक्ट, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और फॉरेनर्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।

सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार के वकील से भी पूछा कि इस शिकायत पर सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है।

कैसे शुरू हुआ नागरिकता विवाद

यह विवाद मई 2024 में उस समय शुरू हुआ, जब राहुल गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। याचिकाकर्ता जिग्नेश शिशिर ने उनके नामांकन हलफनामे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपने ब्रिटिश कंपनी के दस्तावेजों में खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया है. शिशिर के अनुसार, ब्रिटेन के नागरिकता रिकॉर्ड में राहुल गांधी का नाम दर्ज है और उनके पास ‘राउल विंची’ के नाम से एक अलग पासपोर्ट भी है.

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी और राउल विंची की जन्मतिथि (19 जून 1970) और बैंक विवरण एक ही हैं. इसी आधार पर उन्होंने राहुल गांधी का पासपोर्ट जब्त करने और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है|

स्थानीय अदालतों से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

शिशिर ने रायबरेली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला स्थानीय अदालतों में गया और अंततः हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच तक पहुंच गया, जहां अब इस पर सुनवाई जारी है।

यह भी पढ़ें – LPG संकट से बढ़ी महंगाई! चाय से लेकर पनीर तक सब के दाम हुए दोगुने, रेस्टोरेंट्स ने बदले अपने Menu

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।