एटम बम के बाद हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे राहुंल गांधी! बोले- जनता को चेहरा नहीं दिखाएंगे PM…

Summary :

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने बिहार मे वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली। आज राहुल की यात्रा का बिहार में आखिरी दिन है। आपको बता दें चुनाव आयोग पर वोट चारी का आरोप लगाने से पहले ही राहुल गांधी ने चेतावनी दी थी कि वे एटम बम फोड़ने वाले हैं। वही अब राहुल गांधी ने एक और बम फोड़ने की चेतावनी दी है। हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं Rahul Gandhi राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर लगातार बीजेपी को घेर…

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने बिहार मे वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली। आज राहुल की यात्रा का बिहार में आखिरी दिन है। आपको बता दें चुनाव आयोग पर वोट चारी का आरोप लगाने से पहले ही राहुल गांधी ने चेतावनी दी थी कि वे एटम बम फोड़ने वाले हैं। वही अब राहुल गांधी ने एक और बम फोड़ने की चेतावनी दी है।

हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले हैं Rahul Gandhi

राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे पर लगातार बीजेपी को घेर रहे हैं। इसी बीच, अब उन्होंने कहा कि हमने महादेवपुरा में एटम बम गिराया और अब हाइड्रोजन बम आने वाला है। मोदी जी देश को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। पिछली बार राहुल ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का हवाला देते हुए कहा था कि एक वोटर कई जगहों पर वोट दे रहा है। इसके अलावा बिहार एसआईआर का विरोध किया। अब देखना होगा कि राहुल का हाइड्रोजन बम कैसा निकलता है।

Election Commission : चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप

वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी ने कहा, “यह यात्रा बिहार से शुरू हुई थी और हमने इसे मतदाता अधिकार यात्रा नाम दिया है। यहां शिवसेना के नेता मौजूद हैं। महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के वोट चुराए गए थे। लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में लगभग 1 करोड़ नए मतदाता जुड़ते हैं। नए मतदाता आते हैं और वोट देते हैं। हमारे गठबंधन को लोकसभा में जितने वोट मिले, उतने ही विधानसभा में भी मिले। सारे नए वोट बीजेपी के खाते में गए। हम लोकसभा तो जीत गए, लेकिन विधानसभा में हमारी तीनों मज़बूत पार्टियां साफ हो गई।”

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Voter Adhikar Yatra: 25 जिलों में घूमे राहुल

बिहार में SIR (वोटर लिस्ट रिवीजन) और वोट चोरी के खिलाफ यह यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी। यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई थी। यह यात्रा बिहार के लगभग 25 जिलों से होते हुए 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर अब पटना में समाप्त हो रही है। इस यात्रा से कई विपक्षी नेता जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें- पटना में आज रोड शो और रैली के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का होगा समापन

Neha Singh