Rahul Gandhi in Germany speech: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बर्लिन में दिए गए भाषण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी देश के भीतर और बाहर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अशांति और अव्यवस्था फैलाने की सोच रखती है।
Rahul Gandhi in Germany: बर्लिन में राहुल गांधी का भाषण
बता दें कि राहुल गांधी ने जर्मनी के बर्लिन शहर में हर्टी स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर देश की संस्थाओं पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है, जिससे सत्ताधारी पार्टी को लाभ मिल रहा है। राहुल गांधी के अनुसार, इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।

Rahul Gandhi New: प्रदीप भंडारी का बयान
बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी भारत के लोकतंत्र के खिलाफ माहौल बनाना चाहते हैं। भंडारी का आरोप है कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देते हैं और देश की प्रगति को बदनाम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत की तरक्की और लोकतांत्रिक संस्थाओं से नफरत करती है। भंडारी के मुताबिक, राहुल गांधी विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने के बजाय देश विरोधी बातें करते हैं और जिम्मेदार नेता की तरह व्यवहार नहीं करते।

Rahul Gandhi in Germany speech:’विदेश में भारत की छवि खराब करने की कोशिश’
बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी बार-बार विदेश जाकर भारत की संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। उनका आरोप है कि ऐसे बयान देश के लोकतंत्र को कमजोर दिखाने की कोशिश हैं। बीजेपी के अनुसार, कांग्रेस नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ गलत धारणा बनाने में लगे हुए हैं।
शहजाद पूनावाला ने भी साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं, बल्कि दुष्प्रचार करने वाले नेता बन गए हैं। पूनावाला के अनुसार, राहुल गांधी ने विदेश में यह कहकर भारत का अपमान किया कि देश की संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया है और यहां निष्पक्षता नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का एजेंडा भारत के खिलाफ सोच रखने वाले लोगों से मिलना और विदेशी मंचों पर निराधार आरोप लगाना है।

सियासत हुई तेज
राहुल गांधी के इस भाषण के बाद भारत में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी जहां इसे देश के खिलाफ साजिश बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतंत्र की रक्षा से जोड़कर देख रही है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और गरमा सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘अब नोट से भी हटेंगे गांधी जी मीटिंग में हुआ तय’, विपक्ष के इस नेता के बयान से मचा बवाल


Download Android App
Download iOS App




