Rahul Gandhi Net Worth: कांग्रेस के दिग्गज नेता और भारतीय राजनीति में अपने बयान, यात्रा और चुनाव अभियान को लेकर चर्चा में रहने वाले राहुल गांधी आज जन्मदिव के दिन 56 वर्ष हो गए है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी PM मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुल संपत्ति कितनी है? वह कितने करोड़ों के मालिक है। विस्तार से जानते है कि राहुल गांधी की कुल नेटवर्थ और उनके कार कलेक्शन के बारे में….
Rahul Gandhi Property: राहुल गांधी की नेट वर्थ कितनी है?

- 2026 के अनुमान के अनुसार, राहुल गांधी की कुल संपत्ति लगभग ₹20 करोड से अधिक मानी जाती है।
- 2024 के चुनावी हलफनामों और घोषित संपत्तियों पर आधार पर लगभग 11 करोड़ रुपये अचल संपत्ति और 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
Rahul Gandhi Income Sources: कमाई मुख्य स्रोत

- सांसद (MP) के रूप में वेतन
- बैंक में जमा राशी और निवेश
- ब्याज और डिविडेंड
- अन्य वित्तीय संपत्तियां
Rahul Gandhi Investments: 25 कंपनियों के शेयर खरीदे
राहुल गांधी के पास गुरुग्राम में दो ऑफिस और दिल्ली में पैतृक कृषि भूमि भी है लेकिन करोड़ों की संपत्ति होने के साथ ही उनके नाम पर कोई निजी वाहन दर्ज नहीं है। वहीं शेयर बाजार में भी करोड़ों का निवेश किया है जहां लगभग 25 कंपनियों के शेयर खरीदे है जिनकी कीमत 4.33 करोड़ रुपये बताई गई है।
राहुल गांधी की कुल संपत्ति लगभग ₹20 से 25 करोड़ के बीच आंकी जाती है, जो कि एक बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद अपेक्षाकृत सीमित मानी जाती है। उनकी आय का मुख्य स्रोत राजनीति और निवेश हैं, और उनकी संपत्ति पूरी तरह घोषित रिकॉर्ड पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App




