सरकार रणनीति बदलें वरना करोड़ों लोगों को होगा नुकसान! आखिर ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी? जानें पूरा मामला

Summary :

Rahul Gandhi Parliament Speech: देश में LPG गैस संकट का मामला अब संसद तक जा पहुंचा है। इस बीच आज यानी गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने गैस सिलेंडर और ईंधन की स्थिति को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सदन में विपक्ष के सांसदों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की और नारेबाजी भी की। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने देश में ईंधन की स्थिति पर अपनी बात रखने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो विपक्षी सांसद…

Rahul Gandhi Parliament Speech: देश में LPG गैस संकट का मामला अब संसद तक जा पहुंचा है। इस बीच आज यानी गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने गैस सिलेंडर और ईंधन की स्थिति को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सदन में विपक्ष के सांसदों ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की और नारेबाजी भी की। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने देश में ईंधन की स्थिति पर अपनी बात रखने के लिए अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया।

जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो विपक्षी सांसद संसद परिसर में इकट्ठा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्ष का कहना था कि देश में गैस और तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

Rahul Gandhi Parliament Speech: बोलने की अनुमति नहीं मिलने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi Parliament Speech
Rahul Gandhi Parliament Speech (Source: Social Media)

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद में देश की मौजूदा ऊर्जा स्थिति पर बयान देने के लिए अनुमति मांगी थी। उनका कहना था कि आमतौर पर सांसद सदन में किसी जरूरी मुद्दे पर बोलने के लिए अनुमति मांग सकते हैं, लेकिन इस बार उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि अब प्रक्रिया बदल गई है। उनके अनुसार पहले मंत्री तय करेंगे कि कोई सदस्य बोलेगा या नहीं, उसके बाद ही सदस्य अपनी बात रख सकेगा और फिर मंत्री जवाब देंगे। राहुल गांधी ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है।

Fuel Crisis in India: देश में ईंधन संकट की आशंका

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में देश को ईंधन से जुड़ी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। राहुल गांधी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और इसका असर भारत की तेल और गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है।

उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ फैसलों की वजह से देश की ऊर्जा सुरक्षा कमजोर हो सकती है। उनका कहना था कि अगर सरकार ने समय रहते तैयारी नहीं की तो इसका असर करोड़ों लोगों पर पड़ सकता है। इसलिए इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Rahul Gandhi Appeal to PM Modi: प्रधानमंत्री से रणनीति बदलने की अपील

Rahul Gandhi Appeal to PM Modi
Rahul Gandhi Appeal to PM Modi (Source: Social Media)

राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक हालात केवल ईरान से तेल मिलने या न मिलने का मामला नहीं है, बल्कि दुनिया की बदलती व्यवस्था का हिस्सा है। उनके मुताबिक दुनिया एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर रही है और ऐसे समय में भारत को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह जल्द से जल्द ऊर्जा सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए। राहुल गांधी का कहना था कि देश को संभावित संकट से बचाने के लिए अभी से तैयारी करना जरूरी है।

Rahul Gandhi: इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि चेतावनी बताया

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi (Source: Social Media)

राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल देश के सामने आने वाले संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ऊर्जा आपूर्ति को लेकर मजबूत योजना बनाई जाए ताकि भविष्य में देश के लोगों को गैस और तेल की कमी का सामना न करना पड़े। उनके अनुसार समय रहते सही फैसले लिए गए तो बड़े संकट से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत में गैस किल्लत पर सियासत तेज, विपक्षी नेताओं ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं; एक क्लिक में पढ़ें नेताओं के बयान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।