भारत में गैस किल्लत पर सियासत तेज, विपक्षी नेताओं ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं; एक क्लिक में पढ़ें नेताओं के बयान

Summary :

Opposition reaction on gas crisis India: ईरान-इज़राइल-US लड़ाई के बीच, भारत गैस की कमी का सामना कर रहा है, और इसने पूरे देश में ज़ोरदार राजनीतिक बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ नेताओं ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि खराब प्रबंधन और योजना की कमी के कारण देश में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी बीच सरकार से इस संकट को जल्द दूर करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की जा रही है। कई इलाकों में…

Opposition reaction on gas crisis India: ईरान-इज़राइल-US लड़ाई के बीच, भारत गैस की कमी का सामना कर रहा है, और इसने पूरे देश में ज़ोरदार राजनीतिक बहस छेड़ दी है। विपक्षी दलों के कई नेताओं ने इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ नेताओं ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि खराब प्रबंधन और योजना की कमी के कारण देश में गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी बीच सरकार से इस संकट को जल्द दूर करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की जा रही है। कई इलाकों में लोगों को गैस की कमी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण यह मुद्दा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Opposition reaction on gas crisis India: राहुल गांधी ने क्या कहा?

Opposition reaction on gas crisis India
Opposition reaction on gas crisis India (source: Social Media)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “आम तौर पर प्रक्रिया होती है कि आप बात करने के लिए कह सकते हैं। इसलिए मैंने देश में LPG गैस और तेल की स्थिति के बारे में बयान देने की इजाज़त मांगी.लेकिन एक नई प्रक्रिया शुरू हुई है कि पहले मंत्री तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा, फिर मंत्री जवाब देंगे. असल में मुख्य बात यह है कि गैस, सारा फ्यूल एक समस्या बनने वाला है क्योंकि असल में हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कॉम्प्रोमाइज़ किया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “गलत विदेश नीति ने यह समस्या पैदा की है. अब हमें तैयारी करनी होगी। हमारे पास अभी भी थोड़ा समय बचा है। सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, नहीं तो करोड़ों लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा. हम एक अस्थिर समय में जा रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सोच बदलनी होगी।

मैं सरकार को यह सुझाव दे रहा हूं कि अब उन्हें गहराई से सोचना शुरू करना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमारे लोगों को भारी नुकसान न हो। मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहा हूं। मुझे दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है.समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम नहीं कर पा रहे हैं.”

Priyanka Gandhi Statement: प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

Priyanka Gandhi on LPG crisis
Opposition reaction on gas crisis India (source: Social Media)

देश भर में LPG की कमी की खबरों के बीच PM मोदी के नागरिकों को भरोसा दिलाने पर कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह सही हैं, लेकिन ऐसा लगता नहीं है।”

डिंपल यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “अगर हम उत्तर प्रदेश, गोरखपुर और लखनऊ को देखें, तो वहां न सिर्फ LPG के दाम बढ़े हैं बल्कि कमर्शियल गैस के दाम भी बढ़ रहे हैं। जो कमी है और जो वीडियो सामने आ रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप (सरकार) यह मान क्यों नहीं रहे कि कोई समस्या है। रेस्टोरेंट बिज़नेस में, होटल बिज़नेस में, यहां तक ​​कि घरेलू LPG में भी लोगों को दिक्कते आ रही हैं और जब कालाबाजारी शुरू हो गई है, तो सरकार इसका हल कैसे निकालेगी?”

Priyanka Chaturvedi Statement गैस किल्लत पर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी?

Priyanka Chaturvedi Statement
Opposition reaction on gas crisis India (source: Social Media)

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने LPG की कमी की खबरों पर कहा, “जो प्लानिंग होनी चाहिए थी वह नहीं होती दिखी। अब इसके समाधान के लिए कमेटी बन रही है, यह सारी चीज़ें पहले होनी चाहिए थी। अब उम्मीद यह है कि सदन के पटल को झूठ परोसने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और सच्चाई पर बात होगी. सच्चाई यह है कि जनता कतारों में खड़ी है.कमियां दिख रही हैं। रेस्तरां, होटल बोल रहे हैं, बहुत सारे कारोबार ऐसे हैं जो गैस पर निर्भर करते हैं वह ठप हो रहे हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि वे(हरदीप पुरी) गंभीरता से अपना जवाब देंगे।”

Also Read: भारत के लिए खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जयशंकर-अराघची की फोन बातचीत में बनी सहमति

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।