विकृत मानसिकता के शिकार हो गये हैं राहुल गांधी : पथ निर्माण मंत्री

Summary :

NULL

पटना : पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी विकृत मानसिकता के शिकार हो गये हैं। कर्नाटक में भाजपा के पक्ष में चल रही आंधी से वे बुरी तरह घबराये हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेसी हुकूमत से ऊब चुकी है और बदलाव के पक्ष में है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जन सभाओं में उमड़ रही भीड़ से कांग्रेसियों में हड़कम्प मचा है। इससे बौखलाये राहुल गांधी एनडीए की केन्द्र सरकार के बारे में अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। कर्नाटक की जनता उन्हें सबक सिखाने को तैयार है। एक पखबारा धैर्य रखिये राहुल जी! कर्नाटक भी आपके चंगुल से मुक्त हो जायेगा।

श्री यादव ने कहा कि कर्नाटक में फैले हिन्दी भाषा भाषियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति गजब का विश्वास और उत्साह है। वहां के वोटरों में हिन्दीपट्टी के लोगों की गहरी पैठ एक नई फिजां पैदा कर रही है। लोगों की जुबां पर हर-हर मोदी घर-घर मोदी स्लोगन सवार है। कांग्रेस के नेतागण चिंता न करें, उनकी काली करतूतों का परिणाम कर्नाटक की जनता एक सप्ताह बाद दे देगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team