Rahul Gandhi Ravneet Bittu clash: बुधवार को संसद के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। यह कहा-सुनी संसद के बाहर मकर गेट के पास हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Rahul Gandhi traitor friend remark: किस बात पर हुई दोनों नेताओं में बहस?
बता दें कि जब कांग्रेस सांसद सदन के बहार सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे थे।, तभी केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू वहां से गुजरे। इसी दौरान राहुल ने उन्हें देखकर टिप्पणी की, जिससे वहां का महौल गर्म हो गया। राहुल गांधी ने ऊंची आवाज में कहा, “एक गद्दार यहां से गुजर रहा है”. इस बीच राहुल ने व्यंगात्मक लहजे में हाथ बढ़ाते हुए बिट्टू को कहा, नमस्ते मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, तुम फिर कांग्रेस में वापस आ जाओगे”.
Delhi: An argument broke out between Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi and Union Minister Ravneet Singh Bittu in Parliament premises.
LoP Rahul Gandhi said, “Don’t worry, you’ll come back” pic.twitter.com/Anb3Rxkit2
— IANS (@ians_india) February 4, 2026
Ravneet Bittu desh ke dushman: रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल को बताया दुश्मन (Rahul Gandhi Ravneet Bittu clash)
राहुल गांधी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हाथ मिलाने से इनकार करते हुए राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” करार दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक तीखी बहस हुई, हालांकि हालात जल्द ही काबू में आ गए। इस घटना के बाद सियासी हलकों में बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं, जिससे संसद परिसर का राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया है।
यह भी पढ़ें:केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया विकसित भारत की मजबूत आधारशिला


























