ऑर्डर देने कब्रिस्तान पहुंचा डिलीवरी एजेंट, ग्राहक बोली ‘क्या भूतों से लगता है डर? हैरान कर देगी यह अजीबो गरीब वायरल वीडियो

Graveyard food delivery viral videoo

Graveyard Food Delivery Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब content यहां वहां फैला हुआ है। कुछ तो ऐसी वीडियोज हैं जिसे देखते ही हंसी आ जाती है और कुछ को देख कर लगता है कि अरे यार ये क्या बना दिया। मगर कुछ ऐसी वीडियोज भी हैं जिसे देखते ही हैरानी होने लगती है। ऐसा कोई कैसे कर सकता है भला।

ऐसी ही एक डरावनी मगर मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक फूड डिलीवरी एजेंट को कब्रिस्तान में बैठी एक महिला ऑर्डर दे रही है, महिला एजेंट को कब्रिस्तान आने को कह रही है।

वीडियो को कई बार रीपोस्ट किया जा चुका है। इसे oc_alpha.sp नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है, जिस पर 72 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीँ 700 से ज्यादा कमेन्ट मिले हैं।

Graveyard Food Delivery Viral video : क्या है Prank वीडियो में

वीडियो की शुरुआत में डिलीवरी एजेंट अपने ग्राहक को बताता है कि वह लोकेशन पर पहुंच गया है। वीडियो अंधेरी जगह की लग रही है। बाइक पर सवार वह आदमी रुकता है और आगे के लोकैशन पर आने के लिए अपने ग्राहक को फोन करता है। महिला शांति से उसे सीधे आगे आने को कहती है। वह फोन पर कहती दिखाई दे रही है, “ठीक है, बस सीधे आगे चलते जाइए… एक कुत्ता किनारे पर बैठा है; चिंता मत कीजिए।”

जब वह आदमी महिला के कहने पर आगे बढ़ता है, तो उसे एहसास होता है कि उसे एक डरावने से दिखने वाले ‘कब्रिस्तान’ में खाना छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।

वीडियो में कुत्ता कब्रिस्तान के अंदर शांति से बैठा हुआ दिखाई देता है। वह तुरंत रिएक्ट करता है, “कब्रिस्तान?! मैडम, वहाँ तो बिलकुल अंधेरा है… मैं अंदर नहीं जाऊंगा।” हालांकि, महिला शांति से जवाब देती है, “जी हां, बस गेट के अंदर आ जाइए और डिलीवरी दे दीजिए।”

हालांकि, वह आदमी अंदर जाने से मना कर देता है और कहता है कि उसे अजीब लग रहा है। वह महिला से कहता है कि वह गेट पर आकर खाना ले ले, वरना वह ऑर्डर कैंसिल कर देगा। महिला कहती है कि वह कब्रिस्तान के अंदर अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है और उसे अंदर आने के लिए कहती है।

Food Delivery Graveyard Video : “भूतों से लगता है डर”

Graveyard food delivery viral video
Graveyard food delivery viral video (source : social media)

आदमी हैरान रह जाता है और पूछता है, “क्या लोग सच में कब्रिस्तान में खाना मंगवाते हैं?” थोड़ी चिड़ते हुए महिला कहती है, “क्या तुम्हें भूतों से डर लगता है?” और उसे अंदर आने के लिए प्रेशर डालती है। आदमी जवाब देता है कि कब्रिस्तान में खाना पहुंचाना असुरक्षित है। वह ऑर्डर कैंसिल करने के लिए भी कहता है क्योंकि वह ऑर्डर डिलीवर नहीं कर सकता।

Graveyard Food Delivery Prank Video : वीडियो की पुष्टि नहीं

Graveyard food delivery viral videoo
Graveyard food delivery viral video (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

हालांकि यह वीडियो नकली भी हो सकती है। यानी इसे जानबूझ कर शूट किया गया हो सकता है। अक्सर सोशल मीडिया पर इस तरह के prank video शूट होते रहते हैं। जिसमें सब आपस में मिले होते हैं। नेटिज़न्स को यह क्लिप मज़ेदार और थोड़ी परेशान करने वाली लगी इस वजह से यह वायरल हुई है। हालांकि इस तरह की वीडियो पर आपत्ति भी देखने को मिली हैं जिसमें कहा जा रहा है कि अपने व्यूज या लाइक के चक्कर में ऐसे किसी को परेशान करना ठीक नहीं।

यह भी पढ़ें  – YRKKH 4 February Spoiler Alert: अभिरा–अरमान की शादी पर मंडराया खतरा, नई एंट्री से बदलेगा पूरा खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।