Varun Sharma Net Worth: ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले वरुण शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर 4 फरवरी को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। ऐसे में हम आपको उनकी लग्जरी लाइफ से रूबरू करवा रहे हैं।
Varun Sharma Net Worth: मुंबई में करोड़ों का घर, कई महंगी कारें

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ ने वरुण शर्मा को अलग पहचान दी थी। इस फिल्म के जरिए वो रातोंरात सुर्खियों में आ गए थे। फिल्म में उनका किरदार का नाम ‘चूचा’ था जो काफी फनी था। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं टीवी9 की एक रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण शर्मा ने अपने कुछ सालों के करियर में ही करोड़ों की संपत्ति हासिल कर ली है। एक्टर की संपत्ति 83 करोड़ से भी ज्यादा है।
Varun Sharma New Movies

इतना ही नहीं वरुण शर्मा के पास कई लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। जिसमें रेंज रोवर से लेकर मर्सडीज तक शामिल है। इसके अलावा वरुण का मुंबई में एक आलीशान घर भी है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए की बताई जाती है. खबरों के अनुसार एक्टर का पंजाब में भी एक शानदार घर है। वरुण शर्मा अपने अभी तक के करियर में ‘फुकरे’ के अलावा ‘किस किस से प्यार करूं’, ‘दिलवाले’ और ‘डॉली की डोली’ जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
कई बड़े एक्टर्स संग किया काम

इसके बाद वरुण ने कई फिल्में कीं, जिनमें कई हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। उन्होंने बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स संग काम किया है। उन्होंने ‘डॉली की डोली’, कपिल शर्मा के साथ ‘किस किस को प्यार करूं’, शाहरुख खान संग ‘दिलवाले’, सुशांत सिंह संग ‘छिछोरे’ में ‘सेक्सा’ का किरदार निभाया था। वो ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘फ्राईडे’, ‘अर्जुन पटियाला’ और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
Also Read: YRKKH 4 February Spoiler Alert: अभिरा–अरमान की शादी पर मंडराया खतरा, नई एंट्री से बदलेगा पूरा खेल


Download Android App
Download iOS App




