Mamata Banerjee Slams EC: सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर अहम सुनवाई जारी है जिसमें ममता बनर्जी खुद मौजूद है। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह Whatsapp आयोग बन गया है, लोगों के नाम हटाए जा रहे है और निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही ममता बनर्जी ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि न्याय दरवाजे के पीछे से पुकार रहा है और SIR मामले में चुनाव आयोग को कई बार पत्र भी लिखा है। अब इस मामले की सुनवाई सोमवार को तय की गई है।
Mamata Banerjee Slams EC

SIR पर सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कई BLO की मौत हुई है और बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है साथ ही ऑब्जर्वरों की नियुक्ति को लेकर भी आपत्ति जताई है वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने बताया कि यह नियुक्ति नियमों के तहत है। ममता बनर्जी ने बताया यह आम लोगों की लड़ाई है और वह बंगाल की परिस्थितियों को आसानी से जानती है
Mamata Banerjee on EC

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम. पंचोली की पीठ पश्चिम बंगाल में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह की सुनवाई की और अपनी मुख्य याचिका में, उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाया है और ईसीआई पर राजनीतिक पूर्वाग्रह के साथ काम करने और सत्तावादी दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App




