Nishu Tiwari And Thugesh Controversy: यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निशु तिवारी ने कॉमेडी वीडियोज, शोज़ और व्लॉग क्रिएट करने वाले पॉपुलर क्रिएटर ठगेश पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाया है. महेश केशवाल, जिन्हें ठगेश के नाम से जाना जाता है उनपर निशु तिवारी ने अपनी IP (आईपी) चुराने का आरोप लगाया है.
निशु तिवारी, जिन्हे खास तौर पर उनकी स्टोरी टेलिंग के अंदाज के लिए जाना जाता है, उनके यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्याद सब्सक्राइबर्स हैं, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका दावा है कि ठगेश ने उनके रिसर्च और फॉर्मेट को चुराने की कोशिश की है और वो अपनी हर वीडियो में उनके ही कॉन्सेप्ट की नकल करते हैं.
YouTuber Nishu Tiwari: निशु तिवारी का ठगेश पर आरोप
View this post on Instagram
ये विवाद निशु तिवारी की एक खास आईपी सीरीज़ “आई फाउंड द लॉस्ट वायरल सेंसेशन्स ऑफ इंडिया ” को लेकर है. इस सीरीज़ में निशु तिवारी रानू मोंडल और “कच्चा बादाम” के सिंगर जैसे पहले के इंटरनेट स्टार्स को खोजने के लिए दूरदराज के इलाकों में जाती हैं और उनकी पॉपुलैरिटी फीकी पड़ने के सालों बाद उनके जीवन में क्या चल रहा है, इसे दिखाती हैं.

ऐसे में निशु तिवारी ने ये आरोप लगाया कि ठगेश, जो 29 लाख सब्सक्राइबर वाले ठगेश अनफिल्टर्ड चैनल को चलाते हैं, उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए निशु का ये कॉन्सेप्ट चुरा लिया है. निशु तिवारी ने सबूत पेश करते हुए दावा किया कि ठगेश ने इंस्टाग्राम पर उनसे पर्सनली बात करके पूछा था कि क्या उनका पहला इसी तरह का वीडियो वायरल होने के बाद वो “गुस्से में” थीं.
Thugesh Reaction On Controversy: ठगेश ने कॉन्ट्रोवर्सी का दिया जवाब
उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी से बचने के लिए शुरू में चुप्पी साध रखी थी, लेकिन ठगेश ने कथित तौर पर उन सभी मेहमानों का पता लगा लिया, जिनकी शूटिंग उन्होंने अपने आने वाले सीक्वल फिल्म के लिए पहले ही कर ली थी, जिनमें ओम प्रकाश मिश्रा और ढिंचक पूजा भी शामिल हैं.

निशु का ये कहना है कि ठगेश ने अपने बड़े प्रोडक्शन हाउस का इस्तेमाल करते हुए, निशु द्वारा अपनी डॉक्यूमेंट्री अपलोड करने से पहले ही अपना वीडियो प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया. लेकिन इसी पर ठगेश ने भी आरोपों का करारा जवाब देते हुए निशु के इन सभी दावों को नाकार दिया. “ठग लाइफ” पैरोडी और सोशल मीडिया पर ओपिनियन के लिए मशहूर ठगेश ने निशु के प्रोडक्शन शेड्यूल पर कहा कि उनके पास इतना समय ही नहीं रहता कि वो किसी पर नज़र रख सके.
Nishu Tiwari And Thugesh Controversy: ठगेश ने क्या किया दावा

इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि जितने भी मेहमान उनकी वीडियो में थे, उन्होंने निशु और उनकी टीम के बारे में कोई बातचीत नहीं की. साथ ही ठगेश ने ये भी मैसेज दिया कि वो जल्द ही अपने मेन चैनल पर वीडियो जारी करेंगे जिससे सारी सिचुएशन के बारे में और अधिक जानकारी सामने आएगी. ये टकराव इंडियन क्रिएटर्स के बीच ओरिजनेलिटी और सबसे यूनिक कॉन्टेंट क्रिएशन में काफी परेशानी खड़ा कर सकती है. क्योंकि कई इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स “कॉन्सेप्ट चीटिंग” से जूझते हैं, जहां ज्यादा सब्सक्राइबर वाले बड़े चैनल एक छोटे सब्सक्राइबर वाले चैनल की नकल कर के उनसे पहले ज्यादा ऑडियंस तक अपनी रीच बना लेते हैं.

यह इस इंडस्ट्री में बार-बार होने वाली एक ऐसी समस्या है जहां कॉपीराइट लॉ को अक्सर बीच में लाया जाता हैं. लेकिन वीडियो के आइडिया को चुराने वाले पर कोई एक्शन नहीं हो पाता. ऐसे में निशु का ढूंढा हुआ कंटेंट इंडियन यूट्यूब कॉम्युनिटी में सिनेमा की कहानी बताकर एक बदलाव लाने की कोशिश दिखाता है, जिसनें पिछले तीन साल में उन्हें पॉपुलर होने में काफी मदद की है.
वहीं ठगेश भी कॉटेंट क्रिएशन करने वालो में से एक हैं, जिन्होंने साल 2014 से अपने कॉमेडी और रिएक्शन वीडियो पर बेस्ड एक बेहतरीन यूट्यूब चैनल ठेगश को शुरू किया था. ऐसे में इन दोनों क्रिएटर्स के बीच चल रही कॉन्ट्रोवर्सी आईडिया और कॉटेंट क्रिएशन के ब्रिच होने की परेशानी को और भी ज्यादा बढाने वाली परेशानी को दिखा रहा है. खैर ये सब कब खत्म होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Read More: Mismatched Season 4 हुआ कन्फर्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने फैंस की बढ़ाई धड़कनें


Download Android App
Download iOS App




