Rahul Gandhi Slams PM Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार, 11 मई 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘अपीलों’ पर पलटवार किया। उन्होंने पीएम मोदी के उन अपील को लेकर तंज कसा है, जिसमें पीएम मोदी ने जनता से खुलेआम अपील की कि मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहे हैं, जिससे निपटने के लिए आपको तैयार रहना होगा।
पीएम मोदी के इस अपील को राहुल गांधी ने नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश चलाना पीएम के बस में नहीं है। राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’
Proofs Of Failure: राहुल गांधी ने X पर क्या लिखा?

मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ’12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है। क्या खरीदें, क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं।’ बता दें कि, रविवार को सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश की जनता से 7 अपील की।
उन्होंने आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया देते हुए कुछ ख़ास अपील की, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके। PM मोदी की इस अपील को लेकर राजनीतिक हंगामा तेज़ हो गया है। विपक्षी दल सरकार पर तंज कस रहे हैं और इसे मोदी प्रशासन की नाकामी बता रहे हैं।
PM Modi New Warning: पढ़ें पीएम मोदी के 7 अपीलें

| विषय | पीएम मोदी का सुझाव | उद्देश्य / लाभ |
|---|---|---|
| पेट्रोल, गैस और डीजल की बचत | वर्क फ्रॉम होम जैसे उपाय अपनाने की जरूरत | ईंधन की खपत कम होगी और आयात पर निर्भरता घटेगी |
| वाहन उपयोग | अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें | पेट्रोल-डीजल की बचत और प्रदूषण में कमी |
| सार्वजनिक परिवहन | मेट्रो में सफर करें और कारपूलिंग अपनाएं | कम ईंधन खर्च, ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी |
| खाने के तेल का उपयोग | हर परिवार खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे | विदेशी मुद्रा की बचत और बेहतर स्वास्थ्य |
| खेती और उर्वरक | रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखें, प्राकृतिक खेती बढ़ाएं | आयात खर्च कम होगा और पर्यावरण संरक्षण होगा |
| विदेश यात्रा | शादियों, छुट्टियों आदि के लिए विदेश यात्रा कुछ समय टालें | विदेशी मुद्रा की बचत |
| सोने की खरीद | एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचें | सोने के आयात पर होने वाला विदेशी मुद्रा खर्च कम होगा |


Download Android App
Download iOS App




