निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए की गईं ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ और कर्ज माफी संबंधी टिप्पणियों के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहकर फंसे राहुल गांधी
- निर्वाचन आयोग ने शनिवार शाम तक जबाव देने को कहा
- ‘इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण’, बोली भाजपा
निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को शनिवार शाम तक जवाब देने को कहा है। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि एक वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।
निर्वाचन आयोग ने गांधी को याद दिलाया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ असत्यापित आरोप लगाने से रोकती है। बता दें कि राहुल गांधी ने राजस्थान में हाल की रैलियों में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ‘पनौती’, जेबकतरे व अन्य टिप्पणियां की थी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



