घोषणा पत्र पर करें हस्ताक्षर या मांगे माफी.. Rahul Gandhi के वोट चोरी आरोप पर EC सख्त

Summary :

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए है। बता दें कि राहुल गांधी ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि चुनाव आयोग, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनावों में हेराफेरी कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। इसी आरोपों के बीच अब चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है और इस पूरे मामले की जांच करने के लिए राहुल गांधी से जवाब देने की मांग की है। EC का सख्त बयान चुनाव आयोग ने सख्त बयान देते हुए कहा कि Rahul Gandhi को अपने दिए गए विश्लेषण…

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए है। बता दें कि राहुल गांधी ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि चुनाव आयोग, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनावों में हेराफेरी कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। इसी आरोपों के बीच अब चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है और इस पूरे मामले की जांच करने के लिए राहुल गांधी से जवाब देने की मांग की है।

चुनाव आयोग

EC का सख्त बयान

चुनाव आयोग ने सख्त बयान देते हुए कहा कि Rahul Gandhi को अपने दिए गए विश्लेषण पर भरोसा है और वे चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सच मानते हैं, तो उन्हें घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने चाहिए लेकिन वह हस्ताक्षर नहीं कर पाते है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। चुनाव आयोग ने बताया कि अगर राहुल गांधी हस्ताक्षर नहीं करते है तो स्पष्ट है कि उन्हें वोट चोरी के आरोपों पर भरोसा नहीं है। ऐसे में गलत आरोपों की वजह से उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

वोट चोरी का लगाया आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव आयोग वोटों में हेराफेरी कर रहा है जिससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। साथ ही सवाल पूछते हुए कहा कि जब चुनाव होते हैं तो सबसे जरूरी सवाल यह है कि क्या सही लोगों को वोट डालने की अनुमति मिल रही है? क्या वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं या नहीं?

1,00,250 फर्जी वोट जोड़े गए

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां करीब 1,00,250 फर्जी वोट जोड़े गए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि इस वजह से कांग्रेस को चुनाव में नुकसान हुआ और वह अपेक्षित सीटें नहीं जीत पाई।

ALSO READ: ‘उनके दावे भ्रामक…’, Rahul Gandhi के आरोपों पर चुनाव आयोग की सफाई, जानिए पूरा मामला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।