प्रधानमंत्री बन गए योगी जी! ये लड़की निकली जबरा फैन, टैटू बनवाकर लिखा माननीय…

Summary :

CM Yogi Fan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई फैन हैं। कोई उनका मंदिर बनाकर उन्हें पूज रहा है तो कोई उनके नाम की टी-शर्ट पहन रहा है। अब सीएम योगी की एक और नई जबरा फैन सामने आई है, जिसने सीएम योगी का टैटू ही अपने हाथ पर बनवा लिया।  इस लड़की का नाम हिमांशी है। हिमांशी ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे का टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रही है। टैटू की सबसे दिलचस्प बात सीएम योगी की तस्वीर के नीचे लिखी पंक्तियां हैं। हिमांशी ने…

CM Yogi Fan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई फैन हैं। कोई उनका मंदिर बनाकर उन्हें पूज रहा है तो कोई उनके नाम की टी-शर्ट पहन रहा है। अब सीएम योगी की एक और नई जबरा फैन सामने आई है, जिसने सीएम योगी का टैटू ही अपने हाथ पर बनवा लिया।  इस लड़की का नाम हिमांशी है। हिमांशी ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे का टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रही है। टैटू की सबसे दिलचस्प बात सीएम योगी की तस्वीर के नीचे लिखी पंक्तियां हैं। हिमांशी ने सीएम योगी को प्रधानमंत्री बताया है।

CM Yogi Fan: CM योगी को बताया प्रधानमंत्री

हिमांशी के हाथ पर बने इस टैटू में देखा जा सकता है कि उन्होंने सीएम योगी की तस्वीर के नीचे लिखा है – ‘योगी आदित्यनाथ माननीय प्रधानमंत्री जी’। हिमांशी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। सीएम योगी के प्रति उनके लगाव को कई लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

CM Yogi Fan: CM योगी से प्रभावित हैं हिमांशी

सीएम योगी का टैटू बनवाने पर हिमांशी का कहना है कि वह मुख्यमंत्री की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनके काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया है और महिलाओं के लिए भयमुक्त माहौल बनाया है, उससे वह बेहद खुश हैं।

CM Yogi Fan
CM Yogi Fan

हिमांशी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं देर रात तक दफ्तरों में काम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से उनका भावनात्मक लगाव है, वह उन्हें बेहद पसंद करती हैं। इसीलिए उन्होंने अपने हाथ पर सीएम योगी की तस्वीर का टैटू बनवाने का फैसला किया। हिमांशी के इस टैटू को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें- बैंक वाली मैडम, BF से नहीं मिला प्यार तो बोली 1 करोड़ रुपए दो वरना जेल भेज दूंगी..अब पुलिस ने लगाई क्लास

Neha Singh