कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनको जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी। मुलाकात के दौरान जेडीएस के दानिश अली और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ‘‘करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान गांधी ने कुमारस्वामी से कहा कि वह अच्छी तरह सरकार चलाएं और कांग्रेस का उनको पूरा सहयोग रहेगा।’’ इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी के सी वेणुगोपाल और जद(एस) महासचिव दानिश अली ने कहा, ‘‘राहुल गांधी का कल जन्मदिन है।
आज कुमारस्वामी ने उनसे मुलाकात की और जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी।’’ दरअसल कांग्रेस ने बजट पेश करने के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिये। कांग्रेस का कहना था कि पूर्ण बजट की कोई जरूरत नहीं है। उसका जोर था कि सरकार सप्लीमेंट्री बजट पेश करे। वहीं, जेडीएस का कहना था कि सरकार की पूर्ण बजट पेश किये जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को यह स्पष्ट हो जाये कि सरकार की दशा और दिशा क्या है। गौरतलब है कि कुमारस्वामी नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



