IMF अनुमान पर राहुल का तंज- यह नफरत भरे राष्ट्रवाद के 6 साल की ठोस उपलब्धि

Summary :

राहुल ने आईएमफ के अनुमान संबंधी एक ग्राफ को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की छह साल की ठोस उपलब्धि है। बांग्लादेश भारत से आगे निकलने वाला है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश के, प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में निकट भविष्य में भारत से आगे निकलने संबंधी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान को लेकर बुधवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ”यह नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है।”

उन्होंने आईएमफ के अनुमान संबंधी एक ग्राफ को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा के नफरत भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की छह साल की ठोस उपलब्धि है। बांग्लादेश भारत से आगे निकलने वाला है।’’

दरअसल, आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि बांग्लादेश का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2020 में चार फीसदी की दर से बढ़ते हुए 1,877 डालर तक पहुंच गया है। वहीं भारत में प्रति व्यक्ति जीडीपी बांग्लादेश से सिर्फ 11 डॉलर ज्यादा यानी 1,888 डॉलर है।
बता दें कि कांग्रेस नेता ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया। उन्होंने अपने हालिया पंजाब एवं हरियाणा दौरे से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी और मोदी सरकार ने किसानों को सिर्फ़ धोखा दिया। लेकिन अब और नहीं।’’ पिछले दिनों कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में ‘खेती बचाओ यात्रा’ निकाली थी।

कोविड-19 : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 72 लाख के पार, एक्टिव केस सवा 8 लाख से अधिक

Desk Team