देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वहीं विपक्ष महामारी को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने और महामारी का प्रसार रोकने के लिए अब संपूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय रह गया है।
GOI doesn’t get it.
The only way to stop the spread of Corona now is a full lockdown- with the protection of NYAY for the vulnerable sections.
GOI’s inaction is killing many innocent people.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 4, 2021
राहुल ने मंगलवार को ट्वीट किया , “ भारत सरकार को समझना चाहिए कि गरीबों और मजदूरो को न्याय व्यवस्था के तहत सुरक्षा प्रदान कर महामारी को रोकने का संपूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है। सरकार की निष्क्रियता के कारण कई निर्दोष मारे जा रहे हैं।”
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाया। उन्हाेंने कहा , “ देश में कोविड-19 संक्रमण दो करोड़ पार, देश में कोरोना से मौत की संख्या 2,19,000, ऐसे में…. प्रधानमंत्री यानी मोदी जी का नया घर, पी.एम दफ़्तर, मंत्रियों के दफ़्तर, संसद बनाना ज़रूरी है..या..जीवन रक्षक दवा, ऑक्सिजन, वेंटिलेटर, अस्पताल बेड उपलब्ध कराना।”
बता दें कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,57,229 मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं जबकि 3,449 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,47,133 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 81.91 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



