कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बजट को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।
मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया-
देश और घर, दोनों का! pic.twitter.com/6GPrNwFuPm— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2021
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का!” इस ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने एक खबर को शेयर किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई का एक और झटका दिया है। बजट पेश होने के बाद तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के बीच सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रूपये की बढ़ोतरी की है, तो वहीं कॉमर्सियल सिलेंडरों के दाम 6 रूपये घटाए गए हैं।
इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंंगे। दाम बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में 14 किलोग्राम घरेलू गैस रिलेंडर के दाम 732 रूपये हो गया है जबकि पहले इसकी कीमत 707 रूपये थी। वहीं पटना में इसी सिलेंडर के दाम अब 817.50 रूपये हो गया है।
वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने आम बजट में पेट्रोलियम उत्पादों में उपकर लगाए जाने और पेट्रोल एवं डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह देश के किसानों पर एक और वार है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के ‘मित्र केंद्रित’ बजट में किसान को पेट्रोल-डीज़ल के ज़्यादा दाम देने होंगे और कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिलेगी। तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार है।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर चार रुपये के कृषि उपकर का प्रस्ताव भी किया।


Download Android App
Download iOS App



