वायु प्रदूषण को लेकर राहुल ने PM पर कसा तंज, कहा- सब जानकर अंजान क्यों है?

Summary :

NULL

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक फिल्मी ग़ज़ल के शब्दों की मदद से राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को बयां करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा, क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?

उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीने में जलन, आँखों में तूफान सा क्यों है? इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यों है ? क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों है?

राहुल गांधी ने ये शब्द दरअसल गमन फिल्म के लिए लिखी गई शहरयार की ग़ज़ल से लिए हैं। दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वह सभी वर्गों के लिए एक भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए शेरो-शायरी का सहारा ले रहे हैं।

Desk Team