कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज BJP पर निशान साधते हुआ कहा कि नरेंद्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री है क्योंकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत में H 1B Visa का मुद्दा नहीं उठाया तथा अमेरिका द्वारा भारत प्रशासित कश्मीर कहे जाने के मामले को अधिक तवज्जो नहीं दी।
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी की अमेरिका यात्रा को महज फोटो खिंचवाने का अवसर करार दिया और कहा कि मुख्य मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया।
राहुल ने उन मीडिया खबरों के लिंक ट्वीट किये जिसमें कहा गया है कि की बात मोदी-ट्रंप बातचीत में नहीं उठी तथा विदेश मंत्रालय ने प्रशासित कश्मीर की अमेरिकी बात को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि भारत का प्रधानमंत्री कमजोर है।
भारत ने मोदी के पिछले महीने अमेरिका दौरे के समय अमेरिका के बयान भारत प्रशासित जम्मू & कश्मीर को यह कहकर अधिक तवज्जो नहीं दी कि इस तरह के वाक्यांशों का पहले भी इस्तेमाल किया गया था।
कांग्रेस ने आज ट्वीट किया, भले ही यह महान फोटो अवसर था, नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के समय मुख्य मुद्दों की अनदेखी कर दी गयी। निरर्थक, कमजोर मोदी।
पार्टी ने ट्वीट के साथ एक पिक्चर भी लगायी है जिसका शीर्षक है, भारतीय हितों के लिए कोई प्राथमिमकता।
कांग्रेस ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री मोदी को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए था कि वीजा और प्रौद्योगिकी उद्योग के मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाए।


Download Android App
Download iOS App







