नाबालिग पीड़ितों की पहचान ‘‘उजागर’’ करके फंसे राहुल, जारी हुआ नोटिस

Summary :

NULL

महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मारपीट के शिकार हुए दो नाबालिग लड़कों की पहचान ‘‘ उजागर ’’ करने के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ट्विटर को नोटिस भेजे। शहर के रहने वाले अमोल जाधव नाम के एक व्यक्ति ने राहुल और ट्विटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

Maharashtra

आयोग के अध्यक्ष प्रवीण घुगे ने कहा कि उन्होंने दोनों से पूछा कि उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम , 2015 और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम , 2012 के तहत कार्रवाई क्यों ना की जाए। आयोग ने उनसे 10 दिन में जवाब देने को कहा है। एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों लड़कों के जलगांव जिले में एक कुएं में तैरने के लिए कपड़े उतार दिए गए और उन्हें पीटा गया।

राहुल ने वीडियो टैग करते हुए ट्विटर पर घटना के बारे में लिखा था और पिछड़े वर्गों पर बढ़ते अत्याचार के लिए भाजपा एवं आरएसएस को दोषी ठहराया था।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team