राहुल का PM मोदी पर वार कहा- फाइलें जलाने से नहीं बचोगे

Summary :

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री भवन में मंगलवार को अचानक आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर हमला किया और कहा कि इस तरह से सरकारी फाइलें जलाने से वह बचने वाले नहीं हैं।

श्री गांधी ने ट्वीट किया ‘‘मोदी जी फाइलें जलाने से आप बचने वाले नहीं हैं। आपको लेकर फैसले का दिन आने वाला है।’’ इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि शास्त्री भवन में आज दिन में आग लग गई।

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन की छह गाड़िया को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शास्त्री भवन में केंद, सरकार के खान, मानव संसाधन विकास, समाज कल्याण, महिला और बाल विकास तथा कई अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों के कार्यालय हैं।

Desk Team