नए साल में गांधी परिवार में बजेगी शहनाई, कौन हैं अवीवा बेग जो बनेगी बहू?

Summary :

Raihan Vadra Engagement: एक तरफ लोग नए साल को लेकर बहुत खुश हैं, तो दूसरी तरफ गांधी परिवार में आने वाली शादी को लेकर काफी खुशी का माहौल है। देश की राजनीतिक गलियारों में ताकतवर माने जाने वाले गांधी परिवार में अब शादी की शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रेहान अपनी दोस्त अवीवा बेग से शादी करने वाले हैं। रेहान और अवीवा की सगाई हो गई है। सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से…

Raihan Vadra Engagement: एक तरफ लोग नए साल को लेकर बहुत खुश हैं, तो दूसरी तरफ गांधी परिवार में आने वाली शादी को लेकर काफी खुशी का माहौल है। देश की राजनीतिक गलियारों में ताकतवर माने जाने वाले गांधी परिवार में अब शादी की शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रेहान अपनी दोस्त अवीवा बेग से शादी करने वाले हैं। रेहान और अवीवा की सगाई हो गई है। सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

Priyanka Gandhi Son Engagement: पिछले 7 सालों से हैं रिलेशनशिप में अवीवा और रेहान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले 7 साल से इस रिलेशनशिप में हैं। रेहान ने हाल में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों परिवार पूरी तरह से तैयार भी हैं। दोनों परिवारों की सहमति के बाद ही सगाई हुई है। हालांकि, सगाई का पूरा कार्यक्रम बेहद प्राइवेट रहा। वहीं, सगाई को लेकर दोनों परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अनुमान है कि दोनों की शादी 2026 में होगी।

Aviva baig kon hai? कौन हैं अवीवा वेग?

अवीवा बेग नेशनल लेवल फुटबॉलर हैं। वह पेशे से फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। अविवा की तस्वीरें, जिन्हें ‘यू कांट मिस दिस’ और ‘द इल्यूज़री वर्ल्ड’ जैसी प्रदर्शनियों से पहचान मिली, कई नेशनल और इंटरनेशनल पोर्टल्स पर भी पब्लिश हुई हैं। रेहान की तरह, अविवा बेग को भी नेचर फोटोग्राफी में बहुत दिलचस्पी है। अब सभी की नज़रें रेहान और अवीवा की सगाई की ऑफिशियल घोषणा और तारीख पर हैं, जब वाड्रा और गांधी परिवारों में खुशियों का यह नया चैप्टर शुरू होगा।

रेहान की मंगेतर अवीवा के पिता, इमरान बेग, एक बिजनेसमैन हैं, और उनकी मां, नंदिता बेग, एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। नंदिता बेग और प्रियंका गांधी पुरानी दोस्त हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर इंदिरा भवन के इंटीरियर डिज़ाइन में प्रियंका गांधी की मदद की थी।

Raihan Vadra Engagement: कौन हैं रेहान वाड्रा?

रेहान वाड्रा एक प्रतिभाशाली विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिनकी फोटोग्राफी में गहरी रुचि बचपन से ही रही है। उन्होंने देहरादून के प्रतिष्ठित ‘द दून स्कूल’ से शिक्षा प्राप्त की, वही स्कूल जहाँ देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पढ़ाई की थी। इसके बाद रेहान ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया और एसओएएस यूनिवर्सिटी से डिग्री पूरी की।

कला और फोटोग्राफी के प्रति उनका झुकाव उन्हें राजनीति और लाइमलाइट से दूर रखता है। उन्हें अक्सर अपनी मां, प्रियंका गांधी के साथ देखा जाता है, लेकिन वे सार्वजनिक राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। रेहान ने अपने करियर में “डॉर्क परसेप्शन” नामक सोलो एग्ज़िबिशन आयोजित किया है और उनकी फोटोग्राफी की प्रदर्शनी कोलकाता में भी प्रदर्शित हो चुकी है। कुल मिलाकर, रेहान वाड्रा एक समर्पित और मेहनती विज़ुअल आर्टिस्ट हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Latest News Today LIVE: घना कोहरा, जहरीली हवा; 400 पार पहुंचा AQI, आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे दिल्ली के टीचर्स!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।