बार-बार हो रहे ट्रेन हादसों के कारण भारतीय रेल विभाग निशाने पर था, जिसके बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के खतौली में शनिवार को कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी।
वही, आज यूपी के औरैया जिला स्थित अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मानव रहित फाटक पर फंसे डंपर से टकराने के चलते कैफियत एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 74 लोगों के घायल होने की खबर है। बता दे की यह ट्रैन आजमगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



