भारतीय रेलवे अपने विभिन्न विभागों व इकाइयों के एकीकरण तथा सुदृढ़करण पर जोर दे रही है ताकि उनका बेहतर और अधिकतम इस्तेमाल हो सके लेकिन इस प्रक्रिया में किसी विभाग को बंद नहीं किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा- रेलवे के किसी विभाग को बंद नहीं किया जा रहा है।
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बदलती जरूरतों व परिस्थितियों के मद्देनजर कुछ विभागों का विलय किया जा रहा है। यह विभागों के एकीकरण व सुदृढ़करण की प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य सम्बद्ध विभागों व उसके कर्मचारियों का बेहतराअधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। उन्होंने इस संबंध में पूर्व मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा शुरू की गई पहलों को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे उस काम को ही आगे बढ़ रहे हैं।
रेल मंत्री ने इसके साथ ही मंत्रालय के मुख्यालय रेल भवन में अधिकारियों के जमावड़ को कम करने का भी संकेत दिया और कहा कि अधिकारों के विकेंद्रीकरण के साथ शायद यहां केंद्र में इतनी बड़ संख्या में अधिकारियोंकर्मचारियों की जरूरत नहीं रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा रेलवे की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में किए गए विभिन्न फैसलों की जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



