यूपी के 44 डिग्री के टॉर्चर से इस हफ्ते मिलेगी राहत, पंजाब, मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Rain Alert IMD

Rain Alert IMD: इस समय उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है. लोग हीट वेव से भी परेशान चल रहे हैं. कई जगह मौसम 42 डिग्री तापमान पार कर चुका है. खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में गर्मी हर से ज्यादा पड़ती जा रही है. लोग बस चाह रहे हैं कि कैसे ही करके गर्मी से निजात मिले.

मौसम विभाग ने भी बताया है कि अगले 5 दिन उत्तर भारत, मध्य भारत में लू चलेगी. हालांकि इस बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

यह अलर्ट बेशक गर्मी से कुछ निजात दिला सकती है. वहीं उत्तर पूर्वी भारत में भी कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट बताया गया है.

North India Rain Alert: उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

North India Rain Alert
North India Rain Alert (Source: Social Media)

बता दें, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसमें उत्तर भारत के कुछ राज्य जैसे, हिमांचल प्रदेश में 24, 25 और 28, उत्तराखंड में 25, 26 और 28 को बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का अलर्ट है.

बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो 28 और 29 को बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं. जम्मू कश्मीर व लद्दाख में 23, 25 व 28 अप्रैल को,

Rain Alert IMD: मध्य में हलकी बारिश

कहीं छतीसगढ़ में 26 और 27 को व मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. इसके अलावा दक्षिण के राज्यों जैसे केरल, कर्नाटका में 23-27 अप्रैल, अंध प्रदेश और यानम में 23-25, तमिलनाडु में 23-24 को हलकी बारिश गिरने की संभावना है.

Northeastern State Weather Update: उत्तर पूर्वी राज्यों में ही संभावना

बात की जाए उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो 23 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा में बदल गरज सकते हैं साथ ही हलकी बारिश भी गिर सकती है. वहीं 23 और 25 अप्रैल से 29 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय में भी यही स्थिति रहेगी.

वहीं 23 अप्रैल और 25 – 29 अप्रैल में अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 25 व 29 को असम और मेघालय में, 28-29 को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ इलाकों में तेज बारिश पड़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंअसंख्य तारे व सूर्य फिर भी अंतरिक्ष क्यों दिखता है डार्क? जानें दिन में नीला और रात में काला क्यों होता है आकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।