सागर में रिश्तों का कत्ल… गेहूं के बंटवारे को लेकर पिता ने करवाई छोटे बेटे की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Sagar Murder Case

Sagar Murder Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने बेटे और पिता के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यह घटना सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी की है। यहां परिवार में चल रहा छोटा सा विवाद धीरे-धीरे करके वारदात में बदल गया। पिता ने गेहूं के बंटवारे को लेकर हुए झगडे में अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला करवा दिया। इस खौफनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे और भय में डाल दिया है। घटना के बाद घायल बेटे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया और पिता समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sagar Murder Case: गेहूं के बंटवारे को लेकर पिता-बेटे का विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 अप्रैल की शाम को करीब 4:30 बजे हुई। ग्राम पामाखेड़ी में रहने वाले 74 वर्षीय हिरदे अहिरवार का अपने छोटे बेटे हल्ले अहिरवार के साथ गेहूं के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया था। पारिवारिक जमीन पर उगे गेहूं के बंटवारे को लेकर बाप-बेटे में बहस बढ़ती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

पिता ने बटे पर करवाया जानलेवा हमला

जांच में पता चला कि गुस्से में आकर पिता हिरदे अहिरवार ने अपने दूसरे बेटे पप्पू उर्फ शिवराम और परिवार के अन्य सदस्यों को अपने दूसरे बेटे हल्ले पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद सभी ने मिलकर हल्ले अहिरवार पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में हल्ले को संभलने का समय नहीं मिला। परिवार के सदस्यों के हमलों के बीच उसकी हालत अधमरे जैसी हो गई।

Sagar Murder News: हल्ले की पत्नी पर भी हमला

हमले के दौरान हल्ले को बचाने के लिए उसकी पत्नी सीमा अहिरवार भी आगे आई, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में सीमा अहिरवार को भी चोटें आई हैं। गांव वालों ने बताया कि हमला काफी देर तक चला , लेकिन डर की वजह से कोई बीच-बचाव करने आगे नहीं आया।

4 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस में शव का पोस्टमार्टम करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हिरदे अहिरवार (74), पप्पू उर्फ शिवराम अहिरवार (45), संदेश अहिरवार (22) और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है।

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि गेहूं बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर पिता और बेटे में विवाद हुआ था। अभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Also Read: बेंगलुरु के i-Phone असेम्बल फैक्ट्री के शौचालय में युवती ने नवजात बच्ची को जन्म, फिर गला रेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।