बेंगलुरु के i-Phone असेम्बल फैक्ट्री के शौचालय में युवती ने नवजात बच्ची को जन्म, फिर गला रेता

Mother Killed Newborn Baby in Bengaluru

Mother Killed Newborn Baby in Bengaluruबैंगलुर की एक i-phone फैक्ट्री में एक युवती ने बाथरूम में नवजात को जन्म दिया और पैदा होते ही उसकी गला रेत कर हत्या कर डाली. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. जानकारी के अनुसार यह मामला फॉक्सकॉन की एक यूनिट में हुई जो ऐपल फोन असेम्बल करती है.

फैक्ट्री में काम करती थी युवती

रिपोर्ट में मिल रही जानकारियों के अनुसार लड़की का नाम रेणुका है उसकी उम्र 19 साल है. वह देवनहल्ली स्थित फैक्टी में काम करती है. बुधवार को फैक्ट्री के शौचालय में उसने अचानक एक नवजात बच्चे को जन्म दिया, वहीं उसने बच्चे का गला रेत कर ह्त्या कर डाली, और बच्ची को एक बैग में डालकर फेंक दिया.

पुलिस की शुरूआती जांच में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि संभव है कि युवती ने यह कदम शर्मोलिहाज के चलते उठाया हो, उसे सामजिक डर रहा हो. संभावना जताई जा रही है कि युवती का प्रसव अचानक और बिना किसी तैयारी के हुआ.

अस्पताल में भर्ती

इस बात का खुलासा तब हुआ जब कम्पनी के अन्य स्टाफ ने शौचालय की संदिग्ध हालत देखी. शौचालय की असामान्य स्थिति देख कर शक हुआ और पुलिस को फोन कर बुलाया गया. इस दौरान पुलिस ने जांच शुरू की और पुष्टि हुई कि बच्ची को जन्म देते ही युवती ने उसकी हत्या कर दी थी.

बता दें फ़िलहाल युवती को अस्पताल में भारती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ेंपत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, घटना से पहले साथ बैठकर पी शराब, शक के जाल में उजड़ा परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।