चुनाव अधिकारियों ने मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र में अगले सप्ताह रैली करने की मंजूरी राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को दे दी है।
अधिकारियों ने कथित तौर पर इससे पहले रैली को अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
मुंबई शहर जिला के चुनाव कार्यालय ने रविवार को कहा कि उसने सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार की अनुमति देने के लिये एकल खिड़की निस्तारण प्रणाली गठित की है।
चौहान, मिश्रा को टिकट नहीं मिलने की खबरों के बाद राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन
कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘चुनावी बैठक करने की अनुमति एक तय प्रक्रिया का पालन करने के बाद दी जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं हो। मनसे को भी तय प्रक्रिया के तहत ही मंजूरी दी गयी है।’’
मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से शिवसेना के मौजूदा सांसद अरविंद सावंत और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा उम्मीदवार हैं। इस सीट पर मनसे का उम्मीदवार नहीं है लेकिन राज ठाकरे राज्य भर में रैलियां कर लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



