Rajasthan Elections: राजस्थान में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। बस एक दिन और फिर ये फैसला हो जाएगा कि सरकार कौन बना रहा है। इस दौरान राज्य में राजनीतिक हलचल तेज करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने एक बड़ा कदम उठाया। वसुंधरा राजे ने शुक्रवार रात राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।
- Vasundhara Raje ने राज्यपाल Kalraj Mishra से की मुलाकात
- चुनाव नतीजों से पहले Vasundhara Raje ने बढ़ाई हलचल
- यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट थी- Vasundhara Raje
इस मुलाकात के कई सियासी मायने
आपको बता दें अब वसुंधरा राजे और कलराज मिश्रा की इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, वसुंधरा राजे ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट थी।
वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की
राज्यपाल से मुलाकात की जानकारी वसुंधरा राजे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जयपुर स्थित राजभवन पहुंच कर राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती @VasundharaBJP जी ने माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/8WgNoZZawZ
— Raj Bhavan Rajasthan (@RajBhavanJaipur) December 1, 2023
इससे पहले CM अशोक गहलोत भी राज्यपाल से मिले
Rajasthan Elections: बता दें, इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राज्यपाल से मिले थे। उन्होंने भी इसकी जानकारी एक्स पर दी थी। अशोक गहलोत ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।