Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

China में फैली बीमारी को लेकर Rajasthan में Alert, 3 दिन में अधिकारियों को बनाना होगा Action प्लान

Summary :

Rajasthan News Update: चीन में अचानक बच्चों में बढ़े रहस्यमयी निमोनिया के मामलों ने देश में टेंशन बढ़ा दी है। इस दौरान राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश के चिकित्सा प्रबंधन (Medical Management) को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार की ओर से जारी पत्र और उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार अभी तक स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन प्रदेशभर में संक्रामक रोगों की सर्विलेंस और रोकथाम के लिए चिकित्सा प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ काम करें.’ साथ ही उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा, उपचार आदि के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।…

Rajasthan News Update: चीन में अचानक बच्चों में बढ़े रहस्यमयी निमोनिया के मामलों ने देश में टेंशन बढ़ा दी है। इस दौरान राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने प्रदेश के चिकित्सा प्रबंधन (Medical Management) को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार की ओर से जारी पत्र और उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार अभी तक स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन प्रदेशभर में संक्रामक रोगों की सर्विलेंस और रोकथाम के लिए चिकित्सा प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ काम करें.’ साथ ही उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा, उपचार आदि के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

  • China में फैली बीमारी को लेकर Rajasthan में Alert
  • 3 दिन में अधिकारियों को बनाना होगा एक्शन प्लान
  • बचाव- उपचार आदि व्यवस्थाओं के लिए तीन दिन में Action प्लान तैयार
    व्यवस्थाओं

दरअसल, चीन में पाई गई सांस संबंधी बीमारी से बचाव के लिए तैयारियों के लिए शुभ्रा सिंह ने स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार फिलहाल देश में इस बीमारी का एक भी मामला सामने नहीं आया है, फिर भी एहतियातन चिकित्सा तंत्र को मजबूत रखने की दृष्टि से सजगता बरती जा रही है।

चीन में बच्चों में सांस रोग के मामले अधिक सामने आए

Rajasthan News Update: आपको बता दें इस बीमारी से बचाव और उपचार आदि व्यवस्थाओं के लिए तीन दिन में एक्शन प्लान तैयार किए जाने की बात कही गई है।उन्होंने इसके लिए जिला और मेडिकल कॉलेज के स्तर पर एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति करने और संभाग, जिला स्तर पर रेपिड रिस्पॉन्स टीम के गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, जांच, दवा, उपचार, मानव संसाधन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चीन में बच्चों में सांस रोग के मामले अधिक सामने आए

उन्होंने आगे कहा कि चीन में बच्चों में सांस रोग के मामले अधिक सामने आए हैं। इसे देखते हुए शिशु रोग इकाइयों और मेडिसिन विभाग में उपचार के पर्याप्त इंतजाम करना है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के संबंध में जिला और राज्य स्तर पर नियमित समीक्षा भी की जाएगी।इस बीमारी में लक्षण खांसी, गले में दर्द या खराश, बुखार, फेफड़े में सूजन, सांस नली में सूजन होने की बात सामने आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner