Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। उनके सामने कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। ऐसे में यहां चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और रवनीत सिंह बिट्टू के लिए प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
Highlights:
- राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
- कांग्रेस ने नहीं उतारा था कोई भी उम्मीदवार
- निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अंतिम तिथि को उम्मीदवारी ली वापस
इससे पहले बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू का निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जानेका रास्ता साफ हो गया था। नामांकन खत्म होने के बाद 22 अगस्त को स्क्रूटिनी के बाद ही उनके चुने जाने की पूरी संभावना बन गयी थी।
उपचुनाव को लेकर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया था
दरअसल राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया था। लेकिन इनमें से राज्यसभा के लिए खड़ी हुई निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जबकि दूसरा उम्मीदवार बीजेपी से सुनील कोठारी हैं। जो अब अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्हें पार्टी ने डमी कैंडेट के रूप में उतारा था।
2 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया
राजस्थान में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र का स्क्रूटिनी 22 अगस्त को किया गया। जिसमें उप निर्वाचन के लिए तीन प्रत्याशियों के भरे गये सभी 6 नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जिसमें दो प्रत्याशियों के पांच नामांकन पत्र सही पाये गए जबकि एक पत्र में गड़बड़ी पाई गई। यह पत्र निर्दलीय नेता बबीता वाधवानी का था। यानी बबीता वाधवानी का नामांकन रद्द हो गया है और वह राजस्थान राज्यसभा उपचुनाव के रेस से बाहर हो गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



