रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की सराहना करते हुए आज कहा कि हर चुनौती से निपटने के लिए उसकी क्षमता बढाने का प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे। श्री सिंह ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उप सेना प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल देवराज अनबु तथा विभिन्न कमान के प्रमुख के साथ यहां बैठक की।
रक्षा मंत्री ने इस दौरान भारतीय सेना की उच्चस्तरीय पेशेवर दक्षता, बाहरी तथा भीतरी खतरों से निपटने की निरंतर तैयारी तथा राष्ट्रीय प्रगति में उसके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि सेना सभी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने सेना के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि रक्षा मंत्रालय सेना की क्षमता बढाने के लिए निरंतर सकारात्मक पहल करेगा और सभी स्तर के अधिकारियों के मनोबल को बनाए रखने को प्राथमिकता देगा।


Download Android App
Download iOS App



