Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Mallikarjun Kharge बोले- ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है’

Summary :

Rajouri Encounter: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सैन्य कर्मियों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दुख जताया है।इसके साथ ही खरगे शुक्रवार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत एकजुट है और मजबूती से खड़ा है। सैन्य कर्मियों की शहादत पर Mallikarjun Kharge ने जताया दुख आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है- Mallikarjun Kharge मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित पांच सैनिक शहीद हो गए राजौरी जिले के बाजीमल इलाके में बुधवार और बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में अफगानिस्तान में प्रशिक्षित…

Rajouri Encounter: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सैन्य कर्मियों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने दुख जताया है।इसके साथ ही खरगे शुक्रवार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत एकजुट है और मजबूती से खड़ा है।

  • सैन्य कर्मियों की शहादत पर Mallikarjun Kharge ने जताया दुख
  • आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है- Mallikarjun Kharge
  • मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित पांच सैनिक शहीद हो गए

राजौरी जिले के बाजीमल इलाके में बुधवार और बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में अफगानिस्तान में प्रशिक्षित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गये। इस दौरान दो कैप्टन सहित पांच सैनिक शहीद हो गये।
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले दो कैप्टन और सेना के तीन जवानों सहित पांच सैन्य कर्मियों की शहादत से बेहद दुखी हूं।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर और मजबूती से खड़ा भारत
Rajouri Encounter: उन्होंने कहा, आतंकवादियों से लड़ने में अदम्य साहस और वीरता दिखाने के लिए कैप्टन एम वी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर को सलाम। दुःख की इस घड़ी में, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर और मजबूती से खड़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner