नीतीश वाले बवाल में जानें कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा सांसद, सिर्फ बिहार ही नहीं, इन 9 राज्यों से भी चुने जाएंगे सदस्य

Summary :

Rajya Sabha Election : बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव अचानक चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि सिर्फ बिहार में ही राज्यसभा के लिए नामांकन नहीं हो रहे हैं बल्कि यह नामांकन 10 राज्यों में 37 सीटों के लिए हो रहा है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि राज्यसभा के चुनाव में जीत जाना इतना आसान भी नहीं होता, एक एक सीट कभी कभार कांटे की टक्कर में फंस जाती है और कई बार तो वो हो जाता है जिसकी उम्मीद नहीं की जाती। आइए इस बीच आपको बताते हैं किन किन राज्यों…

Rajya Sabha Election : बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव अचानक चर्चाओं में आ गए हैं। हालांकि सिर्फ बिहार में ही राज्यसभा के लिए नामांकन नहीं हो रहे हैं बल्कि यह नामांकन 10 राज्यों में 37 सीटों के लिए हो रहा है।

हालांकि यह समझना जरूरी है कि राज्यसभा के चुनाव में जीत जाना इतना आसान भी नहीं होता, एक एक सीट कभी कभार कांटे की टक्कर में फंस जाती है और कई बार तो वो हो जाता है जिसकी उम्मीद नहीं की जाती।

आइए इस बीच आपको बताते हैं किन किन राज्यों में नमाकंन होने जा रहा है, राज्य सभा के चुनाव का फार्मूला क्या है और कौन करता है वोटिंग-

उच्च सदन है राज्यसभा

बता दें, राज्यसभा भारतीय संसद का उच्च सदन है. यहां हर दो साल में एक तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं. यानि रिटायर करते हैं। अब रिटायर करते हैं तो उनकी जगह खाली हो जाती है ऐसे में उन सीटों पर चुनाव होता है।

राज्यसभा के हर सदस्य या कहें सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है. जो कि लोकसभा से बिल्कुल अलग है, जहां जीतने पर आमतौर पर 5 साल तक सदस्य बने रहा जाता है।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 80 कहता है कि राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं. इन 250 सदस्यों में से 238 निर्वाचित सदस्य होते हैं. ये दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू एवं कश्मीर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां विधानसभाएं हैं.

शेष 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है. जो कला, साहित्य, समाज सेवा इत्यादि क्षेत्रों में स्पेशल समझ रखते हैं। ऐसे सदस्यों का चयन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

वर्तमान में, उच्च सदन में 245 सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया विधानसभा और लोकसभा से अलग होती है. अब अहम बात कि हाल फिलहाल में राज्यसभा क्यों इतना चर्चा में आ गया है।

राज्यसभा की कितने सीटों पर होना है चुनाव?

बता दें, 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक राज्य सभा सदस्यों के लिए वोटिंग होनी है। और इस समय 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए ये सदस्य चुने जाने हैं. जो सीटें खाली हो रही हैं उनमें 12 NDA के पास हैं, जबकि 25 पर विपक्ष का कब्जा है. इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा.

इसी चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने बिहार से नामांकन कर दिया है।

इन राज्यों में हो रहे चुनाव

बता दें कुल 10 राज्यों में 37 सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं, इन सीटों के लिए चुनाव होंगे। ये हैं सीटें – महाराष्ट्र (7), तमिलनाडु (6), पश्चिम बंगाल (5), बिहार (5), ओडिशा (4), असम (3), तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा तीनों में (2) और हिमाचल प्रदेश में (1).

राज्यसभा सदस्य कैसे चुने जाते हैं?

बता दें, राज्यसभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 30 साल है. राज्यसभा की जिन सीटों का कार्यकाल पूरा हो जाता है चुनाव आयोग उनके लिए चुनाव की घोषणा करता है. इस चुनाव में राज्यों की विधानसभा के चुने हुए विधायक ही हिस्सा ले सकते हैं. देश के पांच राज्यों में विधान परिषद भी हैं, जो राज्यसभा की तर्ज पर ही काम करती हैं. इनके सदस्य राज्यसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव विधानसभा सदस्यों द्वारा किया जाता है. राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचक मंडल राज्यसभा के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान करते हैं.

राज्यसभा सदस्य बनने के लिए एक विधानसभा के कुल विधायकों की संख्या को 100 से गुणा करते हैं. इस संख्या को राज्य की कुल राज्यसभा सीटों में एक जोड़कर उससे भाग किया जाता है. इसके बाद जो संख्या मिलती है उसमें एक और जोड़ते हैं. अब जो संख्या बनती है राज्यसभा बनने के लिए न्यूनतम उतने विधायकों के वोट जरूरी होते हैं.

यह भी पढ़ें – ‘जनता ने आपको बहुमत दिया, दिल्ली नहीं जाने देंगे’, हाथ में पोस्टर लिए भूख हड़ताल पर बैठा जदयू का बुजुर्ग कार्यकर्ता

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।