Raksha Bandhan: CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों के घर पहुंचकर बंधवाई राखी

Summary :

CM Mohan Yadav: देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को लाडली बहना से राखी बंधवाई। Highlights CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों से बंधवाई राखी CM Mohan Yadav ने बहनों को भेंट किया उपहार उज्जैन और आसपास के स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल उज्जैन में CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों से बंधवाई राखी दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) के दिन उज्जैन और आसपास के स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्हें बहनों…

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को लाडली बहना से राखी बंधवाई।

Highlights

  • CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों से बंधवाई राखी
  • CM Mohan Yadav ने बहनों को भेंट किया उपहार
  • उज्जैन और आसपास के स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

उज्जैन में CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों से बंधवाई राखी

दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) के दिन उज्जैन और आसपास के स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्हें बहनों ने राखी बांधी और कई फीट लंबी राखी भी सौंपी। सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन पर अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाडली बहना आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने घर की चौखट पर पाकर लाडली बहना आशा बौरासी और अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500 रुपये... CM मोहन यादव ने  रक्षा बंधन का गीत भी गाया | CM Mohan Yadav announced Rs 1500 will come to  the

CM Mohan Yadav ने रक्षा सूत्र बंधवाकर लिया आशीर्वाद

लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाडली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। लाडली बहनों ने उन्हें इसकी जानकारी दी और 1,250 रुपए की राशि के अलावा शगुन की 250 रुपए की राशि देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों के घर पहुंचकर बंधवाई राखी | CM Mohan Yadav  reached the house of beloved sisters and performed Bandvai Rakhi | सीएम  मोहन यादव ने लाडली बहनों

CM Mohan Yadav ने बहनों को भेंट किया उपहार

मुख्यमंत्री मोहन यादव लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। उन्होंने लीलाबाई के निवास पर आठ माह के नन्हें यश को गोदी में उठाकर दुलार भी किया।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, स्नेह और आशीर्वाद की डोर, आज नागदा, उज्जैन में बहनों के निवास पर जाकर रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) का पावन पर्व मनाया। बहनों से मिला असीम प्रेम और आशीर्वाद मेरे जीवन की अमूल्य निधि है।

Mohan Yadav सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों के घर पहुंचकर बंधवाई..

1,250 रुपए के साथ शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि देने की घोषणा

उल्लेखनीय है कि सीएम मोहन यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस परंपरा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा है। उन्होंने सावन महीने को बहनों के नाम समर्पित किया है। इसके चलते उन्होंने प्रदेश भर में लाडली बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लाडली बहनों के खाते में प्रतिमाह डाले जानी वाली 1,250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि भी देने की घोषणा की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta