Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों से फिलहाल अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि जनता को असुविधा न हो इसकी वजह से केंद्रीय मंत्री मार्च में अयोध्या का कार्यक्रम बनाएं। इसके साथ ही आगे कहा कि अभी राम मंदिर न जाएं।
Highlights:
- ‘फिलहाल रामलला के दर्शन करने अयोध्या न जाएं’
- पीएम मोदी ने भारी भीड़ और प्रोटोकॉल की वजह से राम मंदिर जाने से परहेज करने को कहा
Ram Mandir: पीएम मोदी क्या कुछ कहें?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी ने भारी भीड़ और प्रोटोकॉल वाले वीआईपी की वजह से जनता को होने वाली असुविधा रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्च में अपनी अयोध्या यात्रा की योजना बनानी चाहिए। अभी अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने से परहेज करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



