यू पी के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने दावा किया है कि 2019 में इलाहाबाद के अद्र्धकुंभ मेले से पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।
सिंह ने कहा कि 2019 अद्र्धकुंभ से पहले अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होगा, क्योंकि इसके पक्ष में देश के करीब 90 प्रतिशत मुस्लिम भी तैयार हो गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने धर्मनिरपेक्षता को बदल दिया है।
उन्होंने हर वर्ग को राष्ट्रहित से जोडा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अखंड भारत की ओर अग्रसर है। सिंह ने स्वामी योगानंद के’सम्पूर्ण भारत-परम वैभव भारत’ पुस्तक विमोचन समारोह में कल रात कहा कि उन्होंने गुरुकुल में ए फार एप्पल और बी फार बाल की जगह ‘ए फार अखंड और बी फार भारतÞ की तरफ अग्रसर होना शुरू कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सकों की कमी को दूर करके सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब तबकों को भी बेहतर उपचार की सुविधा मिले,सरकार इसके लिए सतत प्रयत्नशील है।


Download Android App
Download iOS App



