जम्मू & कश्मीर सरकार ने राजौरी जिले में 86 सरकारी स्कूल के शिक्षकों को बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के अतिरिक्त कायो’ से राहत प्रदान की है ताकि वे स्कूलों में शैक्षिणक प्रणाली को दुरूस्त करने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकें।
जिले में 100 और शिक्षकों को भी राहत प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया, जिला प्रशासन करीब 60 से 70 प्रतिशत शिक्षकों को बीएलओ के काम से हटाने की प्रक्रिया में है ताकि वे केवल शिक्षा पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकें।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि उप जिला चुनाव अधिकारी श्रीकांत सुसे ने कल दारहल, राजौरी, नाउशेरा और कालकोटे विधानसभा क्षेत्रों में काम करने वाले 86 शिक्षकों को बीएलओ काम से राहत देने के लिए आदेश जारी किया।
उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य शिक्षकों को अतिरिक्त कार्य बोझ से राहत देना है ताकि वे स्कूलों में शैक्षणिक प्रणाली को बेहतर करने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सके।
इस महीने की शुरूआत में सरकार ने 160 से अधिक शिक्षकों को बीएलओ के अतिरिक्त कामों से राहत दी है। जिला चुनाव अधिकारी ने भी कहा कि जिले में 517 वर्तमान मतदान केन्द्रों के अलावा 48 नये मतदान केन्द, बनाए गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



