मोहर्म के मद्देनजर घाटी में पाबंदियां

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के श्रीनगर के कई इलाकों में मोहर्म के आठवें दिन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर आज पाबंदियां लगा दी गयी । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के आठ थाना क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि करन नगर, शहीद गुंज, बाटमालू, शेरगारी, मैसूमा, कोठीबाग, क्रालखुद और राम मुंशी बाघ थाना क्षेत्रों में मोहर्म को देखते हुए पाबंदियां लगाई गई हैं।

मोहर्म का पारंपरिक जुलूस इन इलाकों से होकर गुजरता था लेकिन वर्ष 1990 में आतंकवाद फैलने के बाद से इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मजहबी मजमों का इस्तेमाल अलगाववादी सियासत का प्रचार करने के लिए होता है। वहीं घाटी के अन्य हिस्सों में जनजीवन सामान्य है।

Desk Team