कांग्रेस पार्टी में शोक, इस बड़े नेता के निधन से सियासी गलियारों में हड़कंप, सीएम शर्मा ने जताया दुख

Summary :

Rameshwar Dudi Death: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का शनिवार को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रामेश्वर डूडी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में किसानों की मजबूत आवाज के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति में एनएसयूआई से की थी। 1995 में वे नोखा के प्रधान बने और पंचायती राज में सक्रिय रहे। Rameshwar Dudi Passed Away: कैसा रहा इनका जीवन? रामेश्वर डूडी राजस्थान विधानसभा…

Rameshwar Dudi Death: राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का शनिवार को 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रामेश्वर डूडी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में किसानों की मजबूत आवाज के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति में एनएसयूआई से की थी। 1995 में वे नोखा के प्रधान बने और पंचायती राज में सक्रिय रहे।

Rameshwar Dudi Passed Away: कैसा रहा इनका जीवन?

Rameshwar Dudi Death
Rameshwar Dudi Death

रामेश्वर डूडी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है। डूडी को उनके सादगी भरे जीवन और जनसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस नेता के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें व शोकाकुल परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Rameshwar Dudi News: डूडी के निधन को अशोक गहोत ने बताया आघात

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी का निधन बेहद दुखद है। करीब 2 साल तक बीमार रहने के बाद इतनी अल्पायु में उनका जाना हमेशा खलता रहेगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।” उन्होंने आगे कहा कि रामेश्वर डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छे से किया। वो मेरे साथ सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष रहे। किसान वर्ग के लिए वह हमेशा काम करते रहे। मुझे याद है कि दौरा पड़ने से कुछ दिन पूर्व ही वह मुझसे मिलने आए थे और हमारे बीच लंबी बातचीत हुई थी।

Rameshwar Dudi Death: उनकी बीमारी हमें कचोटता था

उन्होंने आगे कहा, “हमने उनके इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए। एक सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का ऐसे बीमार होना हम सबके मन को कचोटता था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।”

ALSO READ: दिवाली-छठ से पहले घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यहां देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।