रांची, खूंटी, और कोडरमा से महारथियों ने नामांकन पत्र भरे

Summary :

झारखंड के खूंटी से आज जहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा से और राजधानी रांची से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस से अपने

झारखंड के खूंटी से आज जहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा से और राजधानी रांची से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस से अपने नामांकन पत्र दाखिल किये ।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि रांची से सुबोधकांत सहाय के खिलाफ खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने भाजपा की ओर से और कोडरमा से बाबूलाल मरांडी के खिलाफ भाजपा की अन्नपूर्णा सिंह यादव ने भी पर्चा दाखिल किया ।

लोकसभा चुनाव 2019 : वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव रद्द

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि आज खूंटी से भाजपा के अर्जुन मुंडा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि कोडरमा से भाजपा की ओर से अन्नपूर्णा सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र भरा।

अन्नपूर्णा हाल में भाजपा में शामिल हुई हैं वह उससे पूर्व प्रदेश राजद की अध्यक्ष थीं।

Desk Team