20 अक्टूबर का दिन भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन बनने वाला है. इस दिन देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैपिडएक्स कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए 20 अक्टूबर को यूपी के साहिबाबाद पहुंचेंगे. हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे.
NSG कमांडो-SPG कमांडो संभालेंगे मोर्चा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन एक्टिव हो गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने भी कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस के अलावा NSG कमांडो और SPG कमांडो भी तैनात रहेंगे. कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले लोग भी बाहर नहीं झांक पाएंगे. घर की बालकनी से लेकर गली के कोने तक जवान तैनात रहेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के खाली फ्लैटों की जांच शुरू कर दी गई है.
21 अक्टूबर से आम जनता कर सकेगी सफर
पहले फेज के उद्घाटन के बाद साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. 21 अक्टूबर से इसमें लोग सफर कर सकेंगे. हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NCRTC के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद करीब 12 बजे वह गाजियाबाद के वसुंधरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



