इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में दुनिया दो खेमों में अपना समर्थन करती दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की निंदा की है। अब इस बीच हिंदूवादी संगठन, हमास से लड़ने के लिए इजराइल से अनुमति मांग रहें है। इस युद्ध के बीच भारत में भी कुछ लोग फिलिस्तीन तो कुछ इजरायल के लिए खुलकर समर्थन में आ गए हैं।
काशी से राष्ट्रीय हिंदू दल के अध्यक्ष ने लड़ाई में शामिल होने की अनुमति मांगते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिख इजरायली दूतावास को भेजा है। राष्ट्रीय हिन्दू दल गाज़ा में जारी युद्ध के बीच आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की अनुमति मांग रहें है। कुछ राज्यों में फिलिस्तीन का भी समर्थन देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले AMU के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया था। इन छात्रों ने पैदल मार्च करते हुए जमकर नारेबाजी की थी।
पत्र में राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन द्वारा इजरायली दूतावास से मांग कि गई कि उनके संगठन को भी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल किया जाए। राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने बेंजामिन नेतन्याहू को यह पत्र लिखा है। इस पत्र को इजरायली दूतावास को डाक और मेल के द्वारा भेजा गया। बता दें जबसे ये युद्ध शुरू हुआ है सोशल मीडिया से लेकर प्रदर्शन तक, हर जगह लोग अपना विचार व्यक्त कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



