मथुरा : केंद्रीय कानून एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ – सबका विकास के मूलमंत्र को ध्यान में रखकर मोदी की टीम के एक अनुशासित सदस्य के तौर पर कार्य करेंगे। प्रसाद ने भरोसा जताया कि भारत संचार निगम की स्थिति में जल्द ही बड़े सुधार दिखाई देंगे।
उन्होंने कहा, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनने पर वह प्रभु का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं ताकि केन्द्र सरकार निर्बाध रूप से देश में काम करती रहे।
मायावती का मोदी पर निशाना, कहा-अब पछताये क्या हो, जब चिड़िया चुग गई खेत
उन्होंने कहा, नरेन्द्र मोदी को देश के सभी तबकों के लोगों ने आशीर्वाद दिया और दिल्ली की गद्दी पर बैठाया। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ इस मूलमंत्र के साथ वह मोदी की टीम के रूप में देश सेवा करेंगे।’’ इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर और पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



